हरिद्वार में नकली दवा की फैक्ट्री सील, एसटीएफ के छापे में नहीं मिले कागजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। एसटीएफ ने हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान पता चला कि इस कंपनी का लाइसेंस तो है, लेकिन कंपनी मालिक के पास सम्बन्धित दवा बनाने के कोई दस्तावेज नहीं थे। इनके आधार पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। एसटीएफ को सूचना मिली …

हरिद्वार, अमृत विचार। एसटीएफ ने हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान पता चला कि इस कंपनी का लाइसेंस तो है, लेकिन कंपनी मालिक के पास सम्बन्धित दवा बनाने के कोई दस्तावेज नहीं थे। इनके आधार पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

एसटीएफ को सूचना मिली कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर में एक दवा कंपनी में गैर कानूनी रूप से दवा बनाई जा रही है और उनकी सप्लाई भी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा दवा कंपनी में छापा मारा। छापेमारी में कंपनी मालिक से कंपनी में हो रही दवाओं के निर्माण के संबंध में अनुमति व कागजात मांगे गए तो कंपनी मालिक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। इस पर एसटीएफ द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया और प्रारंभिक जांच के बाद फैक्ट्री को शनिवार देर रात सील कर दिया गया।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम जिसमें लाखों रुपए की कीमत की दवाइयां रखी हुई थी। गोदाम को प्राथमिक जांच के बाद सील किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा फैक्ट्री व गोदाम में रखी दवाइयों की गुणवत्ता चेक करने के लिए उनके सैंपल जांच हेतु फॉरेंसिक लैब भेजे गए है। जांच के बाद पुलिस और ड्रग्स डिपार्टमेंट द्वारा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार