बागेश्वर: सरयू नदी में बहा नेपाली मजदूर, रेस्क्यू अभियान जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। सरयू नदी में एक नेपाली मजदूर बह गया है। वहीं, बीते दिवस बहे नगर के युवक के अलावा एक अन्य महिला का भी अब तक पता नहीं चल सका है। सोमवार को मंडलसेरा झूलापुल के समीप नेपाली मजदूर रेता-बजरी निकाल रहे थे। इस बीच 37 वर्षीय राम बहादुर कार्की निवासी दहलेख, नेपाल …

बागेश्वर, अमृत विचार। सरयू नदी में एक नेपाली मजदूर बह गया है। वहीं, बीते दिवस बहे नगर के युवक के अलावा एक अन्य महिला का भी अब तक पता नहीं चल सका है। सोमवार को मंडलसेरा झूलापुल के समीप नेपाली मजदूर रेता-बजरी निकाल रहे थे। इस बीच 37 वर्षीय राम बहादुर कार्की निवासी दहलेख, नेपाल नदी की तेज धारा में बह गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

वहीं, बीते रविवार को सरयू झूला पुल के समीप से बह गए पवन कुमार के अलावा विकास भवन के पास से बही जीवंती देवी का पता नहीं चल सका है। सरयू नदी में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। अभी तक गोमती और सरयू नदी में छह लोग बह गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बहे लोगों के मिलने की उम्मीद भी कम होने लगी है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि पुलिस और फायर कर्मी सरयू नदी में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

संबंधित समाचार