बरेली : पुलिस ने की 1.65 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, छत्रपाल ने की थी मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला पुलिस ने छत्रपाल की मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गई करीब 1.65 करोड़ की संपत्ति आज फ्रीज कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी आंवला के नेतृत्व में आठ सितंबर 21 को थाना सिरौली पुलिस ने अलीगंज थाना …

बरेली, अमृत विचार। आंवला पुलिस ने छत्रपाल की मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गई करीब 1.65 करोड़ की संपत्ति आज फ्रीज कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी आंवला के नेतृत्व में आठ सितंबर 21 को थाना सिरौली पुलिस ने अलीगंज थाना के ढकिया गांव निवासी छत्रपाल के यहां से साढ़े तीन किलो से अधिक अफीम बरामद की थी। जिसके तहत थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

वहीं छत्रपाल पर थाने में गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त छत्रपाल ने मादक पदार्थों की तस्करी कर कुल 1,64,83,265 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति संपत्ति अर्जित की थी, जिसे पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

ये भी पढ़ें – बरेली: 3 महीने में 4.64 करोड़ रुपए का वसूला मंडी शुल्क

संबंधित समाचार