मथुरा: डाकियों के हाथ में देश की आन और शान
मथुरा, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत, इन तीन दिनों में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना केंद्र सरकार ने बनाई है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक लगातार …
मथुरा, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत, इन तीन दिनों में 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की योजना केंद्र सरकार ने बनाई है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक राष्ट्रीय ध्वज लगाने का सरकार ने जनता से अनुरोध किया है। साथ ही सरकारी एवं अर्द्धसरकारी, निजी संस्थानों पर तीन दिन तक झंडा लगाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी आदेश होने के चलते अब डाक विभाग ने भी झंडों की बिक्री शुरु कर दी है। मथुरा के मुख्यडाक घर में झंडा बिक्री के लिए अलग से काउंटर तैयार किया है। इस काउंटर पर केवल झंडे की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही डाक विभाग में तैनात डाकियों को भी घर-घर जाकर झंडा बेचने के निर्देश जिए हैं।
डाक विभाग के एसएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मथुरा जिले को 30 हजार झंडे बेचने का लक्ष्य मिला है। सोमवार से ही झंडा बिक्री के लिए अलग काउंटर बना दिया है। यहां से लोग 20×28 साइज वाला झंडा मात्र 25 रुपये में खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यडाकघर के अलावा जिले में 52 सब डिवीजन पोस्ट आफिस तथा 197 शाखाओं पर भी झंडा बिक्री की जा रही है।
उन्होंने बताया कि लोगों में तिरंगा खरीदने की इतनी उत्सुकता है कि पहले दिन सोमवार को ही दोपहर तीन बजे तकही 123 झंडों की बिक्री हो गई। जैसे जैसे लोगों को जानकारी होगी वह डाकघर झंडा खरीदने के लिए आएंगे। मुख्यडाक पर भीड न हो इसलिए डाकियों को घर घर जाकर झंडे बेचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: मंकीपॉक्स से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दिशा-निर्देश किए जारी
