पीलीभीत: किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। एक किशोरी को गांव का ही शोहदा अगवा कर अपने घर ले गया। बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी शोर न मचा सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किसी तरह किशोरी बचकर घर पहुंची और पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर दी। जिसके आधार …

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। एक किशोरी को गांव का ही शोहदा अगवा कर अपने घर ले गया। बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी शोर न मचा सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किसी तरह किशोरी बचकर घर पहुंची और पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को खाना खाकर परिवार वाले सो गए। 13 वर्षीय पुत्री आंगन में सो रही थी।

आरोप है कि गांव का गोविंद कुमार घर में घुस आया और डरा धमकाकर बेटी को अगवा करके अपने घर ले गया। वहां बेटी को बंधक बना लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर दुष्कर्म किया। दरिदंगी करने के बाद भी वह किशोरी को बंधक बनाए रहा। किसी तरह किशोरी शोहदे के चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची। उसने रोते हुए परिवार के सदस्यों को खुद के साथ हुई घटना बताई। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी।

यह भी आरोप लगाया कि शोहदा इससे पहले भी बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है। दबंग किस्म का होने के चलते परिवार भयभीत है। उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान कराए जाएंगे। आरोपी की धरपकड़ को टीम लगाई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: किसान की जमीन पर बैंक के क्लस्टर हेड ने करा ली लिमिट

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका