मुरादाबाद : कारोबारी की दुकान पर बुलडोजर चलवाने वाले उप जिलाधिकारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। उप नगर बिलारी में फर्नीचर की कीमत मांगने पर कारोबारी की दुकान पर बुलडोजर चलाने के आरोपी उप जिलाधिकारी मंगलवार को निलंबित कर दिए गए। निलंबन की कार्रवाई शासन से की गयी है। इस प्रकरण में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी द्वारा कराई गयी आरंभिक जांच की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जबकि, दो सदस्यीय …

मुरादाबाद,अमृत विचार। उप नगर बिलारी में फर्नीचर की कीमत मांगने पर कारोबारी की दुकान पर बुलडोजर चलाने के आरोपी उप जिलाधिकारी मंगलवार को निलंबित कर दिए गए। निलंबन की कार्रवाई शासन से की गयी है। इस प्रकरण में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी द्वारा कराई गयी आरंभिक जांच की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जबकि, दो सदस्यीय कमेटी की जांच अभी जारी है।

बिलारी के एसडीएम घनश्याम वर्मा के खिलाफ कस्बा के फर्नीचर कारोबारी जाहिद ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी। दुकानदार का आरोप है कि उसने एसडीएम वर्मा को 2.65 लाख रुपये के फर्नीचर बेचे थे। फर्नीचर की कीमत मांगने पर एसडीएम नाराज हो गए और दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया। आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन से मामले की आरंभिक जांच कराई थी।

रिपोर्ट आयुक्त को सौंपने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम वर्मा को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। मामले की विस्तार से जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह और जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर गौरव चौहान का जिम्मेदारी सौप दी गयी। उसके बाद जांच टीम ने फर्नीचर की खरीद और मुल्य भुगतान के संबंध में लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि एसडीएम ने फर्नीचर अपनी बेटी के लिए लिया था। बेटी हरदोई में डिप्टी जेलर के तौर पर तैनात हैं।

जिला प्रशासन की विस्तृत जांच अभी जारी है। जबकि आरंभिक जांच में निर्माण गिराने के मामले में एसडीएम के निर्णय एकतरफा पाए गए। केवल एक निर्माण पर ही कार्रवाई की गयी थी। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गयी थी। एसडीएम घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। फर्नीचर कारोबारी की शिकायत के क्रम में यह कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। जिस मामले में मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। – आंजनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: जांच एजेंसियों के निशाने पर दिल्ली-एनसीआर के शिक्षण संस्थान

संबंधित समाचार