अयोध्या: अवैध कब्जेदारों के आगे तहसील प्रशासन फेल, ग्रामीण ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। योगी सरकार का बुलडोजर भले ही कहीं सरकारी भूमि कब्जा करने वालों के ऊपर चल रहा हो लेकिन इसका असर यहां नहीं है। तहसील के अधिकारियों की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र के मैहर कबीरपुर गांव में अवैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। गांव सभा की आरक्षित चकमार्ग पर अवैध कब्जा रुकने का नाम …

बीकापुर/अयोध्या। योगी सरकार का बुलडोजर भले ही कहीं सरकारी भूमि कब्जा करने वालों के ऊपर चल रहा हो लेकिन इसका असर यहां नहीं है। तहसील के अधिकारियों की अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र के मैहर कबीरपुर गांव में अवैध कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। गांव सभा की आरक्षित चकमार्ग पर अवैध कब्जा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

गांव निवासी शेर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, एसडीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है। कहा है कि गांव में स्थित चकमार्ग संख्या 459 ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुरक्षित है। जिसकी पैमाइश राजस्व लेखपाल द्वारा किया भी गई है। इसके बावजूद गांव के विपक्षी द्वारा चक मार्ग पर अवैध ढंग से अतिक्रमण कर मुर्गी फार्म का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का आवागमन सुचारू रूप से करने के लिए चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए।

अवैध कब्जा रुकवाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, बीकापुर को प्रार्थना पत्र दिया है। उसके बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हो सका है। यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक अवैध कब्जेदारों से मिले हुए हैं। उन्हीं के संरक्षण में गांव सभा की चकमार्ग पर अवैध कब्जा हो रहा है। एसडीएम प्रशांत कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच हो रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सरकारी जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा, तहसील प्रशासन ने की जांच, कही यह बात

संबंधित समाचार