त्रिपुरा ने 5.37 लाख राष्ट्रीय झंडे खरीदे: साहा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने 75वें स्वंत्रतता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा वितरण के लिए पांच लाख 37 हजार राष्ट्रीय झंडे खरीदे हैं। डॉ साहा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने त्रिपुरा में …

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने 75वें स्वंत्रतता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा वितरण के लिए पांच लाख 37 हजार राष्ट्रीय झंडे खरीदे हैं। डॉ साहा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने त्रिपुरा में कम से कम 60 प्रतिशत घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने विभिन्न उद्यमियों से राष्ट्रीय झंडे खरीदे हैं, जिन्हें वितरण के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने के लिए है। इसके लिए केन्द्र सरकार स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े स्तर पर मना रहा है तथा इसके लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें शामिल कर हर घर, सार्वजनिक कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठनों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2021 से शुरू हुए आजादी का अमृत महोत्सव के एक साल के कार्यक्रम के आयोजन में त्रिपुरा 7वें स्थान पर है तथा 35,013 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

वार्षिक उत्सव पांच व्यापक विषयों पर आधारित था-ये विषय स्वतंत्रता संग्राम, विचार, उपलब्धियां, गतिविधियां और दृढ़ संकल्प हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी बूथ स्थापित किए जाएंगे जहां कोई व्यक्ति या समूह राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी ले सकता है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार बारिश प्रभावित किसानों को सहायता मुहैया करवाए: अजित पवार

 

 

संबंधित समाचार