अयोध्या: योगी के मंत्री ने बोला हमला, कहा- चुनाव हारने से बिगड़ा अखिलेश का दिमागी संतुलन
अयोध्या। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा खारिज होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव हारते-हारते अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है, उनको यह भी नहीं …
अयोध्या। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा खारिज होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव हारते-हारते अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है, उनको यह भी नहीं पता है कि चुनाव लड़ने की उम्र कितनी होनी चाहिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सपा अध्यक्ष ने 28 साल के कीर्ति यादव को विधान परिषद का उम्मीदवार बना दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब से संवैधानिक पद पर आए हैं, तब से चुनाव हार रहे हैं और नकारात्मक सोच के कारण वह नियम कानून तक भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि कल वह यह बयान दे सकते हैं कि चुनाव जीतने वाला सर्टिफिकेट भी फर्जी बन गया है।
इससे पहले राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने डाभासेमर स्थित स्टेडियम का निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा छात्रावास के खिलाड़ियों को मेन्यू के अनुसार मिलने वाले भोजन व नास्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा व समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: सर्किल रेट में बढ़ोतरी से नाराज वकीलों का छठे दिन भी कार्य बहिष्कार, धरना जारी
