बरेली: पंजाब मेल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को पंजाब मेल एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने जंक्शन पर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हावड़ा पंजाब मेल …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को पंजाब मेल एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने जंक्शन पर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हावड़ा पंजाब मेल के कोच एस 5 में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो शव को उतरवाया। देखने में मृतक विकलांग और भीख मांगने वाला लग रहा था।

यह भी पढ़ें- बरेली: शासन ने खत्म किया अटैचमेंट, सीएमओ कार्यालय में तैनात हैं कई कर्मचारी

संबंधित समाचार