अयोध्या: सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम में उच्च सहायक अभय राज के सेवानिवृति होने पर कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक बीके थपलियाल ने कहा कि सेवानिवृति एक …

अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम में उच्च सहायक अभय राज के सेवानिवृति होने पर कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक बीके थपलियाल ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है, जो सरकारी सेवा में है।

उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य से ही उनकी पहचान लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहती है। उन्होंने सेवानिवृत्त अभय राज के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। विकास अधिकारी राजेंद्र मणि यादव ने कहा कि इनके कार्य व्यवहार की सरलता अब अखरेगी।

शाखा के उच्च श्रेणी सहायक झारखंडे वर्मा ने कहा कि हम कर्मचारियों के लिए ही यह गार्जियन की तरह थे। शाखा के उच्च श्रेणी सहायक झारखंडे वर्मा ने कहा कि हम कर्मचारियों के लिए ही यह गार्जियन की तरह थे। इस अवसर पर एबीएम एन के मौर्या, पवन पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, अमरदीप, सुरेंद्र कुमार, विजयपाल गुड्डू, अमरनाथ सिद्धू सहित शाखा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पढ़ें-बलिया: असम राइफल्‍स के सेवानिवृत्त कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार