हल्द्वानी: पत्नी ने शराब पीने से रोका, पति ने पी लिया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो गुस्से में पति ने जहर पी लिया। कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ी तो जहर पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बची। छह दिन तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो गुस्से में पति ने जहर पी लिया। कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ी तो जहर पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बची। छह दिन तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बालखेड़ा नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर निवासी अनूप सिंह राणा (30) पुत्र स्व.कृपाल सिंह राणा यहां अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी को छोटे भाई पंकज के साथ रहता था। अनूप की दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। पेशे से मजदूर अनूप शराब का लती थी और जहर खाने के दो दिन पहले से लगातार शराब पी रहा था। बताया गया कि बीती 28 जुलाई की सुबह से ही अनूप से शराब पीनी शुरू कर दी।

इस पर विजय लक्ष्मी से उसकी तकरार भी हुई थी। पत्नी ने शराब न पीने की सलाह दी और धान के खेत से घास साफ करने चली गई। बताया गया कि इसी दरम्यान अनूप ने घर में रखी घास को सुखाने वाली जहरीली दवा पी ली। कुछ घंटे बाद पत्नी वापस लौटी, लेकिन अनूप ने कुछ नहीं बताया। शाम उसे उल्टियां शुरू हुई तब उसने जहर पीने की बात बताई। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया और हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार