गुजरात: सुरेंद्रनगर में पांच बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरेंद्रनगर (गुजरात)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार दोपहर एक तालाब में चार लड़कियों समेत पांच बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये सभी बच्चे प्रवासी खेतिहर मजदूरों के थे, जिनकी आयु चार से दस वर्ष के बीच थी। पुलिस निरीक्षक टी. बी. हिरानी ने बताया …

सुरेंद्रनगर (गुजरात)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार दोपहर एक तालाब में चार लड़कियों समेत पांच बच्चे डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये सभी बच्चे प्रवासी खेतिहर मजदूरों के थे, जिनकी आयु चार से दस वर्ष के बीच थी। पुलिस निरीक्षक टी. बी. हिरानी ने बताया कि यह घटना ध्रांगधरा तहसील के मेथन गांव में हुई। उन्होंने बताया कि गांव के बाहरी इलाके में स्थित इस तालाब में बच्चे नहाने के लिए गए थे।

हिरानी ने कहा, ‘‘चूंकि तालाब गांव के बाहर है और उनके माता-पिता खेतों में काम करने में व्यस्त थे, इस कारण उन्हें किसी ने नहीं देखा। जब माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की, तो एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री बोले- उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षित श्रेणी के रिक्त पदों को विशेष अभियान चलाकर भरा जाएगा

 

संबंधित समाचार