बहराइच : मदरसे से उठी गूंज सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
बहराइच। मोहर्रम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मदरसा दारूम फिक्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान मदरसे के शिक्षकों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गाकर माहौल को देश भक्ति मय बना दिया। गीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश …
बहराइच। मोहर्रम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मदरसा दारूम फिक्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान मदरसे के शिक्षकों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गाकर माहौल को देश भक्ति मय बना दिया। गीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी बुधवार को अपर जिलाधिकारी मनोज़, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा के साथ मदरसा दारूल फिक्र दरगाह शरीफ पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने मोहर्रम को लेकर वार्ता की।
मुस्लिम और हिंदू समुदाय को मिलकर त्योहार मानने की बात कही। इसके बाद डीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतन्त्रता सप्ताह तथा ‘हर घर तिरंगा में सहभागिता करने की बात कही। सहभागिता के उद्देश्य से मदरसा के शिक्षकों व छात्रों के साथ झण्डा गीत ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा’’ का सामूहिक गान किया तथा मदरसा परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें-: बहराइच: छात्रावास की फीस में तीन हजार की बढ़ोत्तरी, केडीसी के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
