संभल: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बहजोई-संभल मार्ग पर बाइक सवार को पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। बुधवार की सुबह आठ बजे थाना हयात …

संभल, अमृत विचार। बहजोई-संभल मार्ग पर बाइक सवार को पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।

बुधवार की सुबह आठ बजे थाना हयात नगर के आढोल गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश पुत्र मुंशी घर से बाइक लेकर मजदूरी करने निकला था। नरेश बाइक से कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी लाड़म सराय में पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने नरेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नरेश और उसकी बाइक दूर जा गिरी।

राहगीरों ने सड़क पर पड़े लहूलुहान बाइक चालक को उठा कर देख तो उसकी मौत हो चुकी थी। किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से शव को उठाकर जिला अस्पताल ले आई और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिला अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी कुन्तेश और उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें:- बहराइच : मदरसे से उठी गुंज सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

संबंधित समाचार