अल्मोड़ा: सड़क को लेकर सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत मासी-परथोला मार्ग निर्माण का कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों का धरना सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान भी किया। धरना स्थल मासी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत मासी-परथोला मार्ग निर्माण का कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों का धरना सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान भी किया।

धरना स्थल मासी भूमिया तिराहे पर आंदोलन का समर्थन देने पहुंची ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट ने ग्रामीणों की मांग को जायज ठहराते हुए अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर शीघ्र सडक़ निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि हर कदम पर वह आंदोलनकारियों के साथ खड़ी हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, निर्माणाचार्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हीरा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश लाल वर्मा, प्रधान सत्येंद्र प्रकाश रोशन, कृष्णा राठौर, तारा दत्त शर्मा ने आंदोलन का समर्थन कर क्रमिक अनशन पर बैठने का आश्वासन आंदोलनकारियों को दिया।

धरना सभा में सीताराम जुयाल, भगवती देवी, भावना जुयाल ,ईश्वरी दत्त, देवी दत्त, सरस्वती, माया, भगवती, किशोर वर्मा, सतीश बंगारी, प्रेम सिंह बंगारी, आनंद बंगारी, बिपिन चंद्र, हिमांशु, प्रेम सिंह बिष्ट, हेमा देवी, चना देवी ,भगवत सिंह रावत,तारा देवी, पूरन सिंह, दया सागर देवतल्ला, शिव दत्त जुयाल, उम्मेदी राम ,भावना जुयाल, गोपाल दत्त, राम सिंह बंगारी, धन सिंह, किशोरी लाल,बद्री लाल वर्मा रहे।

संबंधित समाचार