डिप्टी सीएम से मुलाकात कर डॉक्टरों ने साझा की स्वास्थ्य इकाईयों की अड़चनें… जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर स्वास्थ्य इकाईयों की बैधता तीन साल किये जाने की मांग की। डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व आईएमए के नेशनल वाइस चेयरमैन डा. सूर्यकान्त ने किया। आईएमए के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम …

लखनऊ । इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर स्वास्थ्य इकाईयों की बैधता तीन साल किये जाने की मांग की। डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व आईएमए के नेशनल वाइस चेयरमैन डा. सूर्यकान्त ने किया।

आईएमए के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से स्वास्थ्य इकाईयों के पंजीकरण की वैधता तीन साल करने की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिलि सिंह को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने त्वरित गति से स्वास्थ्य ईकाइयों के नवीनीकरण के निस्तारण के लिए सीएमओ को फोन कर निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम ने नगर आयुक्त को फोन कर स्वास्थ्य ईकाईयो के साथ लगे नगर निगम लाइसेन्स शुल्क को व्यावाहरिक बनाने के लिए आईएमए के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर तत्काल हल निकालने को कहा।

आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजीकरण के नवीनीकरण की वैधता उस तिथि से मानी जाए जब से स्वास्थ्य ईकाई की वैधता तिथि समाप्त होती है न की सर्टिफिकेट जारी किये जाने की तिथि से । इस दौरान आईएमए के नेशनल वाइस चेयरमैन डा. सूर्यकान्त ने उप मुख्यमंत्री से झोला छाप डॉक्टरों को चिन्हित कराकर उन पर कार्रवाई की मांग की है। डिप्टी सीएम के साथ मुलाकात करने वालों में आईएमए लखनऊ के डा. सूर्यकान्त के अलावा लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डा. मनीष टंडन सचिव डा. संजय सक्सेना व डा मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, बोले- सपा सरकार में हर पद की लगती थी बोली

संबंधित समाचार