लखनऊ : किशोरी पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने में युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । नाबालिग छात्रा पर शादी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्रा मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है और लखनऊ में किराए पर रह रही है। प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने विभूतिखंड कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर, मामला दर्ज होने के महज …

लखनऊ, अमृत विचार । नाबालिग छात्रा पर शादी और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्रा मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली है और लखनऊ में किराए पर रह रही है। प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने विभूतिखंड कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर, मामला दर्ज होने के महज दो घंटे में ही विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गोरखपुर के कप्तानगंज निवासी आरिफ (19) के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

बकौल विभूतिखंड कोतवाली प्रभारी डॉ. आशीष मिश्र, लिखित शिकायत में नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह गोरखपुर की रहने वाली है। नौवीं कक्षा के दौरान आरिफ ने गलत नाम बताकर उससे दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक साल बाद छात्रा को आरिफ के असली नाम का पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद से आरिफ छात्रा को शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर आरोपी छात्रा और अपनी अश्लील चैटिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही अश्लील फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। लोकलाज के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।

मामले की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने उसे पढ़ाई के लिए लखनऊ भेज दिया। छात्रा विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र के वास्तुखंड में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रही थी। छात्रा के अनुसार आरोपी उसका पीछा कर लखनऊ पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा। गत मंगलवार जब छात्रा कोचिंग के लिए निकली तो आरिफ ने उसे रोक लिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर छात्रा के सरेराह कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें –बरेली: नहीं जुर्माने का डर, नंबर प्लेट से हटवा दिए वाहन चालकों ने नंबर

संबंधित समाचार