Video: यमराज का लंच टाइम!, ये बंदा सच में मौत को छूकर टक्क से निकल आया
नई दिल्ली। क्या आपने कभी नियर डेथ एक्सपीरियंस के बारे में सुना या देखा। अगर नहीं, तो इस खबर में लगा ये वीडियो देखिए। आपको समझ में आ जाएगा। इंसान के साथ कभी भी ऐसी घटना घट सकती है जिसका उसने कभी अंदाजा भी ना लगाया हो। होनी को कोई टाल नहीं सकता, हमारे देश …
नई दिल्ली। क्या आपने कभी नियर डेथ एक्सपीरियंस के बारे में सुना या देखा। अगर नहीं, तो इस खबर में लगा ये वीडियो देखिए। आपको समझ में आ जाएगा। इंसान के साथ कभी भी ऐसी घटना घट सकती है जिसका उसने कभी अंदाजा भी ना लगाया हो। होनी को कोई टाल नहीं सकता, हमारे देश में इस बात पर बहुत ज्यादा जोर दिया जाता है और जब आप घर से बाहर होते हो तो यह ही समझ लो कि भइया कफन पहनकर ही बाहर निकलना पड़ता है। लेकिन, भाग्य लोगों का तगड़ा साथ देता है। एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, वो जा रहा था। तभी एक खतरनाक हादसा हुआ और वो बाल-बाल बच गया। ऐसा कहिए कि एक दो सेकंड के फर्क ने ही उसकी जान बचा ली। वीडियो देखकर आप भी हैरान रहने वाले हैं।
When Yamraj is on lunch break pic.twitter.com/zN63aFCerA
— Sagar (@sagarcasm) August 3, 2022
इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े आराम से चलते हुए जा रहा है। वो जैसे ही कदम उठाता है और फिर उसके पीछे जमीन का पूरा का पूरा हिस्सा गिर जाता है। अगर वो एक सेकंड लेट हो जाता तो वो उस पूरे गड्ढे के अंदर होता। एक कदम ने उसकी जान बचा ली। वो खुद अपने पीछे अचानक से इतना बड़ा गड्ढा देखकर हैरान रह जाता है।
बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। @sagarcasm ने अपने ट्विटर पेज पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन ही उन्होंने यह लिखा है कि जब यमराज लंच ब्रेक पर हो तो। वीडियो देख लोगों को बड़ी हंसी आई, यहां तक कि उन्होंने कुछ और वीडियोज भी ऐसे ही मिलते जुलते शेयर किए।
Same pic.twitter.com/cMzEr663BS
— PrinCe (@Prince8bx) August 3, 2022
ये भी पढ़ें : चट्ट देनी काट देलही नेता जी का 40 हजार का चालान, ही..ही..ही..ही.. न हंस पाए BJP के मनोज भईया
