नैनीताल: 20 दिन से लापता है डीएसबी की छात्रा, मल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे पिता
नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी कॉलेज नैनीताल में पढ़ने वाली ऊधमसिंह नगर की 20 साल की छात्रा 20 दिन से लापता है। छात्रा के पिता ने गुरुवार को मल्लीताल थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि छात्रा यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि …
नैनीताल, अमृत विचार। डीएसबी कॉलेज नैनीताल में पढ़ने वाली ऊधमसिंह नगर की 20 साल की छात्रा 20 दिन से लापता है। छात्रा के पिता ने गुरुवार को मल्लीताल थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि छात्रा यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।
एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि छात्रा 16 जुलाई को अपनी रूम पार्टनर का यह बताकर निकली थी कि उसके पैरों में काफी दर्द है और वह उपचार के लिए अपने घर जा रही है, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। उसके घरवालों ने काफी खोजबीन की और उसके दोस्तों से भी पूछा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने अब मल्लीताल थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
