यात्रीगण ध्यान दें : काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन अब पांच दिन के बजाय दौड़ेगी सातों दिन
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम से राजधानी देहरादून सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14120/14119) की आवृत्ति में वृद्धि करते हुए सप्ताह में पांच दिन के स्थान पर प्रतिदिन संचालन करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम से राजधानी देहरादून सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14120/14119) की आवृत्ति में वृद्धि करते हुए सप्ताह में पांच दिन के स्थान पर प्रतिदिन संचालन करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस ( 14120) 08 अगस्त 2022 से तथा काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस (14119 ) 09 अगस्त 2022 से प्रतिदिन चलाई जायेगी।
बताते चलें कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से राजधानी देहरादून का सफर करने वालों में सबसे अधिक संख्या छात्र-छात्राओं की रहती है, जो विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं और व्यापारियों को भी ट्रेन के हफ्ते के सातों दिन संचालित होने से राहत मिलेगी।
बताते चलें कि काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन अब तक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को हो रहा था। पूर्व में ये ट्रेन सप्ताह में सातों दिन चलती थीं। अब यह व्यवस्था फिर से बहाल होने जा रही है।
