रुद्रपुर: उधार के पैसे मांगने पर सस्पेंड सिपाही पर पीटने का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। उधार के पैसे मांगने पर सस्पेंड चल रहे उत्तराखंड पुलिस के एक जवान पर नशे में मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार किच्छा रोड भूत बंगला गेट स्थित एक सीमेंट स्टोर के स्वामी ने रम्पुरा चौकी व कोतवाली …
रुद्रपुर, अमृत विचार। उधार के पैसे मांगने पर सस्पेंड चल रहे उत्तराखंड पुलिस के एक जवान पर नशे में मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार किच्छा रोड भूत बंगला गेट स्थित एक सीमेंट स्टोर के स्वामी ने रम्पुरा चौकी व कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि चंपावत जिले में तैनात एक सिपाही जोकि रम्पुरा चौकी क्षेत्र का निवासी है, कुछ दिन पूर्व प्रार्थी की दुकान पर आया और प्रार्थी से घर बनाने के लिए समान उधार ले गया था।
जिसकी कुछ पेमेंट सिपाही के द्वारा कर दी गई और 20,000 रुपये उधार कर गया। जब दुकान स्वामी ने कई बार अपने बकाया पैसे मांगे तो सिपाही टाल मटोल करता रहा। बुधवार यानि तीन अगस्त 2022 को सिपाही शराब के नशे में अपनी कार से दो तीन लोगों के साथ सीमेंट स्टोर की दुकान पर आया और दुकान स्वामी से और सामान मांगने लगा।
जिस पर दुकान स्वामी ने पिछला उधार चुकता करने को कहा। जिससे वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
