कानपुर : जिला पंचायत सदस्य ने खेत नापने गए लेखपाल को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिधनू / कानपुर, अमृत विचार। नर्वल तहसील में तैनात एक लेखपाल को खेत की नपाई का विरोध करने वालों ने पीट दिया। पीड़ित लेखपाल ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। मामले में थाना बिधून में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपितों की तलाश की गई है। नरवल तहसील में लेखपाल पद पर …

बिधनू / कानपुर, अमृत विचार। नर्वल तहसील में तैनात एक लेखपाल को खेत की नपाई का विरोध करने वालों ने पीट दिया। पीड़ित लेखपाल ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। मामले में थाना बिधून में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपितों की तलाश की गई है।

नरवल तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत विनोद कुमार उमराव का आरोप है कि लक्ष्मी देवी ने पिपरगंवा में गाटा संख्या 31 पर हुई प्लाटिंग में बीनू कुशवाह से प्लाट खरीदा है। बुधवार को वह पिपरगंवा में गाटा वार पड़ताल कर रहे थे। तभी लक्ष्मी देवी ने पाली जिला पंचायत सदस्य रविराज से फोन पर बात कराई। फोन पर रविराज ने प्लाट नापने को बोला। जिस पर वह प्लाट नापने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें गाटा संख्या 31 के बजाय 33 में प्लाट दिया जा रहा था। जिस पर उन्होंने रजिस्ट्री में अंकित गाटा संख्या के आधार पर प्लाट नापने की बात कही। इस पर रविराज ने फोन करके गाली गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर कुछ देर बाद रविराज साथी सोनू समेत कार सवार आधा से ज्यादा लोगों के साथ मौके पर आकर गाली गलौज करते हुए उन्हें पीटने लगे। साथ ही उनके जरूरी खसरा अभिलेख छीन लिए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें –पक्षी के टकराने के बाद ‘गो फर्स्ट’ का विमान लौटा वापस, मामले की DGCA कर रहा जांच

संबंधित समाचार