ब्रेकिंग – हल्द्वानी: तहसील में विजिलेंस का छापा, रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी तहसील में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी तहसील में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी, और आज बिजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एसपी विजलेंस ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार