सितारगंज: एकतरफा प्यार में मजनू बना युवक कर रहा परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक पर आए दिन युवती को परेशान करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती द्वारा उसकी बात को स्वीकार न करने पर उसने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी। शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्रामसभा तिलियापुर निवासी व्यक्ति ने, सितारगंज पुलिस को दी …

सितारगंज, अमृत विचार। एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक पर आए दिन युवती को परेशान करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती द्वारा उसकी बात को स्वीकार न करने पर उसने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी।

शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्रामसभा तिलियापुर निवासी व्यक्ति ने, सितारगंज पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कोटखर्रा, धौराडैम निवासी युवक उसकी पुत्री को आए दिन, अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है।

युवक बात न मानने पर उसकी पुत्री को, जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। बताया कि पुत्री ने सारे घटनाक्रम की जानकारी उनको दी जिसके बाद उन्होंने कई बार युवक को समझाने का भी प्रयत्न किया परंतु वह बाज नहीं आया। गत 12 जुलाई को भी उसने पुत्री को फोन कर अश्लील बातें की विरोध करने पर वह गाली गलौज पर करने लगा।

युवती के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री को वह उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेजना चाहता है लेकिन युवक की हरकतों के कारण पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने पुत्री को जान माल के खतरे का अंदेशा जाहिर करते हुए, कार्यवाही की मांग की।

संबंधित समाचार