अमरोहा: प्राथमिक विद्यालय में बंद कमरे का छत का प्लास्टर गिरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव बरतोरा के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे वहां नहीं थे। वरना बच्चे चोटिल हो सकते थे। प्रधानाचार्य रोशन लाल ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष में बरसात से पहले ताला लगवा दिया गया था। …

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव बरतोरा के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे वहां नहीं थे। वरना बच्चे चोटिल हो सकते थे।

प्रधानाचार्य रोशन लाल ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष में बरसात से पहले ताला लगवा दिया गया था। प्रधान से भी इस बारे में कह दिया गया था कि इसकी मरम्मत कराओ। शुक्रवार को अचानक छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। जब आवाज आई तो मौके पर ग्राम प्रधान को बुला लिया गया। देखा तो छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि कक्ष की छत पर पानी भरा हुआ था।

मामले में ग्राम प्रधान के पति मिंटू त्यागी ने बताया कि इस कमरे की छत बेकार है। इस कमरे को बंद कर रखा गया है। अचानक छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर गया। आवाज आने पर शिक्षकों ने सूचित किया मौके पर पहुंचकर देखा तो प्लास्टर नीचे गिरा पड़ा हुआ था। बरसात से पूर्व ही इस कक्ष को बंद करा दिया गया है। एबीएसए गंगेश्वरी आयशा बी ने बताया कि छत का प्लास्टर गिरने की जानकारी मिली है। बरसात से पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने के चलते इसे बंद करा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- हरदोई : रिटायर्ड फौजी से बैंक के अंदर हो गई 50 हजार की टप्पेबाजी

संबंधित समाचार