बरेली: दंपति ने कार्यालय चलाने के बदले मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व हिंदू महासंठगन के जिलाअध्यक्ष और उनके साथियों से दबंग दंपति ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर महिला ने संगठन के जिला अध्यक्ष समेत उनके साथियों पर बारादरी समेत कोतवाली में तीन मामले दर्ज करा दिए। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने आरोपी दंपति …

बरेली, अमृत विचार। विश्व हिंदू महासंठगन के जिलाअध्यक्ष और उनके साथियों से दबंग दंपति ने रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर महिला ने संगठन के जिला अध्यक्ष समेत उनके साथियों पर बारादरी समेत कोतवाली में तीन मामले दर्ज करा दिए। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विश्व हिंदू महासंघ गठन के जिला अध्यक्ष नीरज पटेल ने बताया कि उनका ईसाइयों की पुलिया के पास एक कार्यालय है। आरोप है कि वहीं की रहने वाली दीपा जेम्स और उनके पति सोनू जेम्स ने वहां पर कार्यालय चलाने के बदले उनसे 25000 रुपये हर महीने के हिसाब से रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर महिला ने नीरज पटेल, उनके साथी सजल, राहुल गुप्ता, राजू मौर्या के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

इसके बाद आरोपी दंपति ने कोतवाली में भी उनके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होने पर नीरज पटेल और उनके साथी रिंकू सिंह कनौजिया ने मामले की शिकायत एसएसपी से की और उन्हें अपनी बेगुनाही के कई साक्ष्य भी दिए। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी दंपति पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगीनीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी।

यह भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना में कॉस्मेटिक दुकानों पर छापा, लाखों का डुप्लीकेट माल बरामद

संबंधित समाचार