अयोध्या : देवकाली में प्रॉपर्टी डीलर के घर छापा, अवैध प्लॉटिंग से जुड़ा है मामला
अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली के देवकाली चौकी क्षेत्र के शक्ति नगर से सटी कालोनी में शुक्रवार की देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई देर रात 10 बजे तक जारी रही। खबर है कि प्रॉपर्टी डीलर ने डूब क्षेत्र में काफी जमीनों की हेरा फेरी कर लोगों को चूना …
अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली के देवकाली चौकी क्षेत्र के शक्ति नगर से सटी कालोनी में शुक्रवार की देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई देर रात 10 बजे तक जारी रही। खबर है कि प्रॉपर्टी डीलर ने डूब क्षेत्र में काफी जमीनों की हेरा फेरी कर लोगों को चूना लगाया था।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की मांझा, जमथरा के डूब क्षेत्र में कार्रवाई के बाद इस प्रॉपर्टी डीलर का नाम का नाम उछला था। तब से यह विभागीय अधिकारियों व पुलिस के राडार पर आ गया था। शुक्रवार शाम भारी संख्या में पुलिस बल प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंच गया। पुलिस को देख इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक छानबीन करने के बाद कुछ कागजात पुलिस को हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर के इस काले कारनामे में कुछ सफेदपोश भी शामिल है, जिनकी कलई खुलना अब तय माना जा रहा है। हालांकि देर रात हुई इस कार्रवाई के बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें –बरेली: आबकारी विभाग ने पकड़ी 487 लीटर अवैध शराब, सात पर FIR
