अमरोहा : खेत में 14 फुट लंबा अजगर दिखने पर मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी धनौरा क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के खेत में 14 फुट लंबा अजगर दिखने पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अजगर के बारे में वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के …

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी धनौरा क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के खेत में 14 फुट लंबा अजगर दिखने पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अजगर के बारे में वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजगर ने गीदड़ के एक बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इसके बाद वह गन्ने खेत में आराम फरमाने लगा। लेकिन, जब ग्रामीणों ने अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए और अजगर को देखने के लिए खेत पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर की जानकारी वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़े में पसीने छूट गए। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें : अमरोहा गोवंश मौत मामला: किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी-एडीजी

 

संबंधित समाचार