बरेली: गलत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, साइकिल सवार मजदूर की मौत
बरेली (भोजीपुरा), अमृत विचार। जनपद बरेली में शनिवार को गलत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, उसकी मौत हो गई। हादसा बिलवा ओवर ब्रिज के पास ग्राम पिपरिया नैनीताल हाइवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी अमर सिंह सागर …
बरेली (भोजीपुरा), अमृत विचार। जनपद बरेली में शनिवार को गलत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी, उसकी मौत हो गई। हादसा बिलवा ओवर ब्रिज के पास ग्राम पिपरिया नैनीताल हाइवे पर हुआ।
बताया जा रहा है कि भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी अमर सिंह सागर अपने साले को साथ लेकर साइकिल से एयर फोर्स गेट पर लगने वाले मजदूर अड्डे गया था। लेकिन दोनों काम ना मिलने पर अपने घर वापस जा रहा थे।
जब दोनों ग्राम पिपरिया के पास नैनीताल हाइवे पर ही पहुंचे ही थे कि बहेड़ी की तरफ से रॉन्ग साइड से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार अमर सिंह ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : पीलीभीत के दो लोगों को सांप ने काटा, हालात बिगड़ने पर बरेली जिला अस्पताल में भर्ती
