रायबरेली : घर से निकले युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । शुक्रवार की शाम को घर से घूमने निकले युवक का शव गांव से करीब पांच किमी दूर खेत में लावारिश अवस्था में मिला है। शव मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बछरावा क्षेत्र …

रायबरेली, अमृत विचार । शुक्रवार की शाम को घर से घूमने निकले युवक का शव गांव से करीब पांच किमी दूर खेत में लावारिश अवस्था में मिला है। शव मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बछरावा क्षेत्र के गांव बेवंधी बहादुरपुर मजरे देवपुरी निवासी मुकेश कुमार उर्फ टिंकू (28 वर्ष) पुत्र पाले पेशे से वाहन चालक है। शुक्रवार की शाम को घर से वह घूमने के किए निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं आया ,तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की । उसके मोबाइल पर फोन किया गया, किंतु उसका मोबाइल बंद था। पूरी रात परिजन उसकी खोज करते रहे। शनिवार की सुबह टोडरपुर गांव के पास खेत में एक लावारिश शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था।

लावारिस शव की जानकारी मिलने पर लापता युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान टिंकू के रूप में की। मृतक के कान और मुंह से खून निकल रहा था । इस बात को लेकर परिजनों और रिश्तेदारों ने कोतवाली में हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि युवक की हत्या की गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। काफी देर हंगामे के बाद थानाध्यक्ष ने मामले में जांच और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया , तब परिजन शांत हुए है। मृतक की पत्नी सीमा का आरोप है कि उसके पति की हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें –बरेली: तिरंगा बनाने में नया प्रयोग, खादी के साथ पॉलीस्टर ऊन और सूती कपड़े का भी इस्तेमाल

संबंधित समाचार