कंगना रनौत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिये शेयर की यह खास पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 में जीत दर्ज कराने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है। अपनी इस पोस्ट में कंगना ने लिखा-‘भारतीय खिलाड़ी …

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 में जीत दर्ज कराने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा किया है।

अपनी इस पोस्ट में कंगना ने लिखा-‘भारतीय खिलाड़ी दुनिया पर कब्जा कर रहे हैं। वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भारतीय होने का मतलब कभी भी किसी तरह से कमजोर होना नहीं है…यह श्रेष्ठ और अपराजेय होने का पर्याय है, धन्यवाद टीम।’

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 26 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इस साल कॉमनवेल्थ गेम में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को हर कोई सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहा है और उनकी तारीफ़ कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-कंगना रनौत के हाथ लगी एक और फिल्म, इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम!

संबंधित समाचार