धामी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हल्द्वानी में ठेकेदारों ने किया यज्ञ, रॉयल्टी नीति का कर रहे विरोध… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकार की अवैध खनन नियमावली 2005 को रायल्टी से जोड़कर अर्थदंड बढ़ाने के विरोध में पिछले 10 दिनों से कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी और ठेकेदार संघ से जुड़े ठेकेदारों का प्रदर्शन हल्द्वानी के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में जारी है। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ठेकेदार रोजाना कुछ न …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकार की अवैध खनन नियमावली 2005 को रायल्टी से जोड़कर अर्थदंड बढ़ाने के विरोध में पिछले 10 दिनों से कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी और ठेकेदार संघ से जुड़े ठेकेदारों का प्रदर्शन हल्द्वानी के लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में जारी है। अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ठेकेदार रोजाना कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे वह मीडिया के जरिए छा जाएं। ठेकेदार कभी सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी तो कभी अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर चुके हैं। इसी क्रम में आंदोलन के 10वें दिन ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय परिसर में धामी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

देखें वीडियो: धामी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए ठेकेदारों ने किया यज्ञ

इस दौरान यज्ञ में आहुति देकर भगवान से उनके हक में फैसला लेने की प्रार्थना की। कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि पहले से ही ठेकेदारों को कोविड की मार झेलनी पड़ रही है। पूरी तरह से कार्य गति में भी नहीं आया कि सरकार ने रॉयल्टी बढ़ाकर उनकी आमदनी पर चोट पहुंचाने का काम किया है। कई डिवीजन में ठेकेदारों के भुगतान को रोक दिया गया है। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने कहा कि सरकार मनमाने नियम लागू कर ठेकेदारों का शोषण कर रही है जो नियम स्टॉकिस्ट और क्रशर स्वामियों पर लगने चाहिए, उन्हें ठेकेदारों पर लगाया गया है। कहा कि पूरे प्रदेश में ठेकेदार आंदोलनरत हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। ठेकेदारों ने चेताया है कि मांगे नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में विधायक और मंत्रियों का घेराव भी किया जाएगा।

संबंधित समाचार