हल्द्वानी: पहाड़ी आर्मी ने प्रदेश कमेटी का किया विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी आर्मी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश कमेटी में 120 सदस्य बनाए गए हैं। इनमें द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट समेत 10 संरक्षक, 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 13 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ी आर्मी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश कमेटी में 120 सदस्य बनाए गए हैं।
इनमें द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट समेत 10 संरक्षक, 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 13 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश प्रवक्ता, 15 प्रदेश मंत्री, 4 सोशल मीडिया प्रभारी व 51 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी और जिला, नगर, ब्लॉक व ग्रामीण स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
रावत ने कहा कि समिति का मकसद राज्य की विधानसभा परिसीमन, सिक्किम की तर्ज में योग्यता अनुसार एक परिवार को एक सरकारी नौकरी, 70% गैर सरकारी संस्थाओं में पहाड़ी युवाओं को नौकरी, चकबंदी भूकानून, पहाड़ में खेती बचाने को प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान हेमंत पाठक, कुलदीप तड़ियाल, दीपेंद्र सिंह नेगी, बृजेश बिष्ट, रमेश पलड़िया, बीडी खोलिया, भुवन पोखरिया मौजूद थे।
संरक्षक और अनुशासन समिति
श्री श्री जगतगुरु संतोषी बाबा, विधायक मदन सिंह बिष्ट, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, हुकुम सिंह कुंवर, एडवोकेट जेपी बडोनी, भगवान रावत, डॉ. राकेश नेगी, मदन राम टम्टा, प्रवीण कुमार काशी
प्रदेश उपाध्यक्ष
हेमंत पाठक,संतोष कबडवाल , राजेश रावत, कुलदीप दयाल, पूनम टम्टा, एडवोकेट प्यार सिंह नेगी।
प्रदेश महामंत्री
मनोहर आर्य, बृजेश बिष्ट भीमताल, डॉ. कमल कोरंगा बागेश्वर, काजल रावत, दीपेंद्र सिंह नेगी चमोली, जयंत सामंत द्वाराहाट, कमल मेहता, खटीमा, राजेंद्र प्रसाद जोशी हल्द्वानी, संजय रावत कर्णप्रयाग, बसंत पांडे दन्या, दीप्ति तिवारी हल्द्वानी, कविराज मोनी चंपावत, दीपक पांडे रुद्रपुर।
प्रदेश प्रवक्ता
विनीत बोरा, मोहन पोखरिया चोरगलिया, सुनीता शाही भीमताल, एडवोकेट देवेंद्र सोमेश्वर, चंदन सिंह नयाल, महेंद्र राठौर बागेश्वर, एडवोकेट चंदन मेहता भीमताल।
प्रदेश मंत्री
दीपक कीरोला ब्लाक प्रमुख द्वाराहाट, पंडित मदन मोहन कांडपाल, डॉ. दीपक मेहता पिथौरागढ़, राधा द्विवेदी, जगदीश नेगी ,एडवोकेट रणबीर रावत पौड़ी, बीडी खोलिया, भूपेंद्र कोरंगा बागेश्वर, रमेश पालरिया, शिवानंद नौटियाल रुड़की, गोपाल सिंह धनिक रानीखेत, नवीन जोशी, त्रिलोचन जोशी हल्द्वानी, कृष्णा नेगी अल्मोड़ा ,राजेंद्र धार्मिक गंगोलीहाट।
सोशल मीडिया प्रभारी
दीपिका नयाल देउपा, पान सिंह दानू कपकोट, अमित शाह चंपावत , देवेंद्र बिष्ट हल्द्वानी।
