नैनीताल: पलक झपकते ही कार से म्यूजिक सिस्टम चुराने में था माहिर, धरा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, जिसके चलते पुलिस भी अब चौकन्नी हो गई है। पुलिस ने कैलाखान में हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर के समीपवर्ती क्षेत्र कैलाखान में शुक्रवार को एक युवक द्वारा रोड पर …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, जिसके चलते पुलिस भी अब चौकन्नी हो गई है। पुलिस ने कैलाखान में हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर के समीपवर्ती क्षेत्र कैलाखान में शुक्रवार को एक युवक द्वारा रोड पर खड़ी टाटा सफारी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से 25 हजार रुपये का म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया गया, जिसके बाद पीड़ित ने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

शनिवार को तल्लीताल पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले भूमियाधार निवासी अमित कुमार पुत्र कैलाश चंद्रा (22) को भूमियाधार क्षेत्र से चोरी किए गए म्यूजिक सिस्टम के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने बताया कि उनके द्वारा टीम गठित कर घटना को अंजाम देने वाले युवक को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक पहले सहारनपुर में रहता था और डीजे का काम करता था। वह सड़क किनारे खड़ी कार से म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य सामान चुराने में माहिर है।

संबंधित समाचार