अयोध्या: वाहन चुराने जा रहे अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो व ई-रिक्शा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। वाहन बुक करने के बाद ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोरों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 स्कार्पियो, 1 बोलेरो पिकअप व 1 ई-रिक्शा सहित देसी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को आरोपियों की काफी दिनों से तलाश थी। …

अयोध्या। वाहन बुक करने के बाद ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर चार पहिया वाहन चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोरों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 स्कार्पियो, 1 बोलेरो पिकअप व 1 ई-रिक्शा सहित देसी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस को आरोपियों की काफी दिनों से तलाश थी। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने गिरफ्तारी करने वाली टीम की पीठ थपथपाते हुए 25 हजार रुपये नगद देने की घोषणा कर दी।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह के मुताबिक शनिवार को हवाई पट्टी ओवर ब्रिज के आगे जनौरा कट के पहले चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्कार्पियो को चेक किया गया तो उसमें सवार दो व्यक्ति गाड़ी रोककर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों की पहचान विपुल पांडेय ग्राम आमा घाट थाना सदना सीतापुर, राहुल कुमार मिश्रा निवासी मगहयीपुर थाना परशुरामपुर जनपद गोंडा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि यह स्कार्पियो अयोध्या से हम लोग चोरी किये थे।

हम लोग बोलेरो पिकअप सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर से व 1 ई-रिक्शा जनपद गोंडा से चोरी किये हैं। एक और चार पहिया गाड़ी चोरी करने जा रहे थे। आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल, 11 चाभी का गुच्छा,1 देसी पिस्टल, 2 नशीले पदार्थ की पुड़िया, फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अंतर्जनपदीय गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

संबंधित समाचार