रुद्रपुर: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की नगर प्रभारी ने डीएम-एसएसपी को बांधी राखी, दिया ये संदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रपुर की प्रभारी बहन बीके सूरजमुखी द्वारा डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंची और डीएम-एसएसपी सहित अधिकारियों को राखी बांधी। उनका कहना था कि दूरदराज इलाकों में अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले अधिकारियों को विवि की बहनों द्वारा राखी बांधकर अपनी परंपरा का निर्वहन करती है, ताकि नैतिक एवं …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रपुर की प्रभारी बहन बीके सूरजमुखी द्वारा डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंची और डीएम-एसएसपी सहित अधिकारियों को राखी बांधी। उनका कहना था कि दूरदराज इलाकों में अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले अधिकारियों को विवि की बहनों द्वारा राखी बांधकर अपनी परंपरा का निर्वहन करती है, ताकि नैतिक एवं आध्यात्म बंधन में बंधा जा सके।
शनिवार को विवि की प्रभारी सूरजमुखी डीएम कार्यालय पहुंची और डीएम युगल किशोर पंत, एडीएम जयभारत सिंह, एडीएम ललित नारायण मिश्र को राखी बांधी। इसके बाद एसएसपी कार्यालय जाकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी को राखी बांधी व मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम पंत ने कहा कि सभी को यह वचन लेना होगा कि हम स्वयं को नैतिक एवं आध्यात्मिक बंधन में बांधकर अपने जीवन एवं समाज को श्रेष्ठ दिशा देंगे। हम भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप श्रेष्ठ आचरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन लाएंगे।
उन्होंने कहा कि राखी बांधकर मानसिक विकृतियों, बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं की रक्षा का संकल्प लेना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए। व्यक्ति को मनोविकारों, बुराइयों एवं व्यसनों से स्वयं की रक्षा कर अपने को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के बंधन में बांधें। तभी रक्षा बंधन के पवित्र पर्व की सार्थकता साकार होगी। इस मौके पर संस्था से बीके अरविंद, बीके स्वाति, बीके पायल आदि मौजूद थे।
