देश को मिला नया उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को 346 मतों से हराया, PM मोदी ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम देर शाम घोषित कर दिए गए है। NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने 528 वोटों से जीत दर्ज किए हैं। वह देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे और 11 अगस्त को शपथ लेंगे। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को हराया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा से …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम देर शाम घोषित कर दिए गए है। NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने 528 वोटों से जीत दर्ज किए हैं। वह देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे और 11 अगस्त को शपथ लेंगे। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को हराया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के 11 अकबर रोड स्थित आवास पर पहुंचे।

वोटों की गिनती खत्म होने के बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने कुल 725 मतों में से 528 मतों के साथ 346 मतों से जीत हासिल की। जबकि 15 मतों को अवैध करार दिया गया। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में 34 टीएमसी, 2 बीजेपी, 2 शिवसेना और बीएसपी के एक सांसद ने वोट नहीं किया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को चुनाव में 182 वोट मिले। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों और लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों वाले 780 मतदाताओं में से 725 मतदाताओं ने अपने मत डाले। कुल 92.94% मतदान हुआ। इस चुनाव में टीएमसी के दो सांसद शिशिर अधिकारी और दिवेंदु अधिकारी ने ही वोट किया। टीएमसी ने वोटिंग से दूर रहने कि घोषणा की थी। जबकि बीजेपी के संजय धोत्रे स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं कर सके और सनी देओल देश से बाहर हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़ें नेताओं ने नये उपराष्ट्रपति को जीत की बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – देश को मिला नया उपराष्ट्रपति, NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ 528 वोटों से जीते, PM मोदी बधाई देने के लिए रवाना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका