बरेली: नाबालिग प्रेमी को प्रेमिका के साथ भागना पड़ा महंगा, पिता की FIR पर जेल पहुंचा किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के एक गांव में नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका के घर से भागने का मामला सामने आया है। दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि घर से भागने को मजबूर हो गए। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर सीधा दिल्ली चाचा के पास पहुंचा। पहुंचने पर प्रेमी ने सारा माजरा अपने चाचा …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के एक गांव में नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका के घर से भागने का मामला सामने आया है। दोनों में प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि घर से भागने को मजबूर हो गए। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर सीधा दिल्ली चाचा के पास पहुंचा। पहुंचने पर प्रेमी ने सारा माजरा अपने चाचा को बताया। चाचा ने सब कुछ जानने के बाद दोनों को समझाया और उन्हें डांटा फटकारा, सीबीगंज थाने ले आए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

किशोरी के पिता ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं किशोरी के बयान के आधार पर प्रेमी को बाल न्यायालय में पेश होने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्कूल की राह होगी आसान, दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

संबंधित समाचार