हरदोई : लेखपाल पर विधवा को झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। लेखपाल ने एक विधवा को शादी का झांसा देते हुए पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इतना सब होने के बाद शादी करने की बात पर उसने विधवा को धमकाना शुरू कर दिया। ऐसी घिनौनी करतूत करने वाला लेखपाल लखनऊ के बख्वी …
हरदोई, अमृत विचार। लेखपाल ने एक विधवा को शादी का झांसा देते हुए पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इतना सब होने के बाद शादी करने की बात पर उसने विधवा को धमकाना शुरू कर दिया। ऐसी घिनौनी करतूत करने वाला लेखपाल लखनऊ के बख्वी का तालाब में तैनात है। उसके खिलाफ सण्डीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि सण्डीला कस्बे की एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। लखनऊ के बख्शी का तालाब में तैनात लेखपाल सत्यपाल के बारे में उस विधवा का कहना है कि सण्डीला में तैनाती के दौरान लेखपाल सत्यपाल कहता था कि 12 साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। महिला का पति का भी इस दुनिया में नहीं रहा। लिहाजा दोनों में पहले शादी की बात हुई और उसके बाद से लेखपाल विधवा महिला के साथ संबंध बनाने लगा। महिला का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई। आरोपी लेखपाल ने दो महीने पहले जबरन उसका गर्भपात करा दिया।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जब उसने आरोपी लेखपाल से शादी की बात कही जाती है तो वह धमकी देने लगा। सत्यपाल वर्तमान में बख्शी का तालाब लखनऊ ग्रामीण का लेखपाल है। सण्डीला पुलिस ने इस मामले में दी गई तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ सण्डीला दिलेश कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें –बरेली: सोमवार को बढ़ेगी कांवड़ियों की भीड़, सभी स्कूलों में अवकाश
