IND vs WI : चौथे टी-20 मैच में हिट हुए रोहित, तोड़ा अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहे टी – 20 सिरीज के चौथे मैच मे विंडीज के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में हिटमैन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने सबसे ज्यादा …
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहे टी – 20 सिरीज के चौथे मैच मे विंडीज के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में हिटमैन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 477 छक्के दर्ज हो चुके हैं। विंडीज के खिलाफ खेली गई पारी के दौरान हिटमैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन भी पूरे कर लिए।
हिटमैन के पास यूनिवर्स बॉस बनने का मौका
इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है । गेल ने अब तक 483 मैच खेलकर कुल 553 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल सर्वाधिक छक्कों के मामले में फिलहाल पहले नंबर पर हैं।सिक्सेस के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास अब छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है, क्योंकि गेल काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में रोहित के पास सिक्सेस की दुनिया का नया यूनिवर्स बॉस बनने बेहतरीन मौका है।
इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप 5 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैक्सिमम सिक्सेस जड़ने के मामले में 477 छक्कों के साथ रोहित दूसरे नंबर परआ गए हैं। बूम-बूम अफरीदी को क्रिकेट छोड़े एक अरसा हो गया लेकिन आज भी 476 छक्के जड़कर वह इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों के मामले में तीसरे नंबर पर कायम हैं। इंग्लैंड के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपने क्रिकेट करियर में 398 छक्के जड़े हैं । इस अंक के साथ वह चौथे नंबर पर हैं। मार्टिन गुप्टिल टॉप 5 सिक्स हिटर्स में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंटरनेनल क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि 379 छक्कों के साथ फिलहाल वह रोहित से छक्कों की रेस में काफी पीछे हैं।
टीम इंडिया और विंडीज का पांचवां मुकाबला आज
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी – 20 मुकाबले में 59 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सीरीज में 3-1 की आगे है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां एवं आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में ही 7 अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें :- CWG 2022 : कांस्य पदक जीतने पर भी पूजा गहलोत ने देश से मांगी माफी, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला
