मुरादाबाद : मामूली कहासुनी को लेकर महिला दरोगा से हाथापाई, वीडियो वायरल
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला दरोगा से हाथापाई की एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक मंदबुद्धि है। पूछताछ के बाद परिजनों को हिदायत देते हुए पुलिस ने युवक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला दरोगा से हाथापाई की एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक मंदबुद्धि है। पूछताछ के बाद परिजनों को हिदायत देते हुए पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
कुंदरकी थाना प्रभारी पवन कुमार के मुताबिक कस्बा स्थित कर्बला में रविवार को मुस्लिम महिलाएं जमा थी। उनकी सुरक्षा में महिला दरोगा व पुलिस कर्मी तैनात थे। कर्बला में भारी भीड़ थी। इस बीच महिला दरोगा नर्गिस सैफी की नजर एक युवक पर गई। वह महिलाओं के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था। तब दरोगा ने युवक को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तो युवक हाथापाई पर उतर आया।
महिला दरोगा के साथ हाथापाई देख वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोच लिया और युवक को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी असलम निवासी कुंदरकी मानसिक रूप से बीमार है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर परिजनों को हिदायत देते हुए युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एक लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
