अयोध्या : अवध विवि की प्रियंका बनीं रेस वॉक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में कामयाबी हासिल कर इतिहास रच डाला है। प्रियंका ने 10 हजार मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय का परचम लहराया है। प्रियंका रेस वॉक स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला …

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में कामयाबी हासिल कर इतिहास रच डाला है। प्रियंका ने 10 हजार मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय का परचम लहराया है। प्रियंका रेस वॉक स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने रेस 43.38.83 सेकेंड में पूरी की। इसमें आस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग ने 42.34.30 सेकेंड में गोल्ड जीता। एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने उन्हें बधाई भेजी है।

विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी के अथक परिश्रम का सुपरिणाम है कि देश को मेडल प्राप्त हुआ। कुमारगंज स्थित रामनेवाज पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मनीष सिंह ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्रा होने का गर्व है। आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय व संस्थान की ओर सम्मानित किया जायेगा। प्रियंका मेरठ की रहने वाली हैं।

शनिवार को अपने नाम किया मेडल
मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रियंका ने शनिवार को सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने गेम्स में 43.38.83 सेकेंड के साथ आंस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग के 42.34.30 से दूसरे स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह, सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. चयन कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें –बदायूं: बारिश में गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार