युद्ध के दौरान यूक्रेन से लेबनान पहुंचने वाली अनाज की खेप अटकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेरूत। युद्ध के दौरान काला सागर में आवाजाही की छूट संबंधी समझौते के अंतर्गत यूक्रेन से रविवार को लेबनान पहुंचने वाली अनाज की खेप में देरी हो रही है। लेबनान के एक कैबिनेट मंत्री और यूक्रेन दूतावास ने यह जानकारी दी। अनाज पहुंचने में देरी का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, जहाज …

बेरूत। युद्ध के दौरान काला सागर में आवाजाही की छूट संबंधी समझौते के अंतर्गत यूक्रेन से रविवार को लेबनान पहुंचने वाली अनाज की खेप में देरी हो रही है। लेबनान के एक कैबिनेट मंत्री और यूक्रेन दूतावास ने यह जानकारी दी। अनाज पहुंचने में देरी का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं, जहाज यातायात और समुद्र में जहाजों के स्थानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक’ ने खेप ले जा रहे जहाज को तुर्की के पास भूमध्य सागर में खड़ा दिखाया है। लेबनान के परिवहन मंत्री अली हमी ने ट्वीट कर कहा कि लेबनान के त्रिपोली बंदरगाह पर पहुंचने वाले जहाज की स्थिति में बदलाव हो गया है।

हालांकि, उन्होंने जहाज के पहुंचने में देरी के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया। यह जहाज पिछले सोमवार को यूक्रेनी भुट्टे की खेप लेकर ओडेसा से रवाना हुआ था। इसके रविवार सुबह 10 बजे तक लेबनान पहुंचने की संभावना थी।

ये भी पढ़ें:- सुरक्षित हैं रूसी पत्रकार असलमोवा, दूतावास ने दी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता