काशीपुर: जीजीआईसी की पांच छात्राओं समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। जीजीआईसी की पांच छात्राओं समेत दस लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि तीन व चार अगस्त को भेजे गए सैंपलों में जीजीआईसी पांच छात्राओं समेत दस लोग कोरोना …

काशीपुर, अमृत विचार। जीजीआईसी की पांच छात्राओं समेत दस लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि तीन व चार अगस्त को भेजे गए सैंपलों में जीजीआईसी पांच छात्राओं समेत दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। सोमवार को संक्रमितों के परिजनों व कक्षा में छात्राओं के सैंपल लिए जाएंगे। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में संचालित कोविड कंट्रोल रूप में तैनात स्टाफ उनकी स्थिति पर भी नजर बनाए हुए हैं। यदि किसी मरीज की हालत बिगड़ती है तो अस्पताल में कोविड वार्ड में ऑक्सीजन व दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

बता दें कि करीब दस दिनों से कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर स्कूलों में सैंपलिंग कार्य तेजी से चल रहा है। 29 जुलाई से जीजीआईसी में सैंपलिंग कार्य चल रहा है। पांच अगस्त को आठ छात्राएं और दो अगस्त की शाम को छह छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई जा चुकी हैं। अब तक 18 छात्राएं संक्रमित पाई जा चुकी हैं। सैंपलिंग कार्य निरंतर चलता रहेगा। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। अभी कुछ सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

संबंधित समाचार