संभल: सांड ने किया बाइक सवार पर हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी/बिलारी, अमृत विचार। चंदौसी से मजदूरी करके घर लौटते समय सांड़ के हमले से बिलारी के बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हालांकि देर शाम बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना बिलारी के गांव बरौली रुस्ततपुर निवासी राजपाल (30) पुत्र प्रकाश मौर्य चंदौसी में मजदूरी करता …

संभल/चंदौसी/बिलारी, अमृत विचार। चंदौसी से मजदूरी करके घर लौटते समय सांड़ के हमले से बिलारी के बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हालांकि देर शाम बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना बिलारी के गांव बरौली रुस्ततपुर निवासी राजपाल (30) पुत्र प्रकाश मौर्य चंदौसी में मजदूरी करता था। शनिवार को वह प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने गया था। शाम को काम कर वह बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे सांड़ ने उसकी बाइक व उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना के बार में परिवार को सूचना दे दी। आनन-फानन राजपाल को चंदौसी रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सांड़ के हमले से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है, जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा उन्हें मिली है। नगरपालिका और तहसील प्रशासन से लावारिस पशुओं को पकड़वा कर गोशाला में छुड़वाया जाएगा। साथ ही मृतक की भूमि आदि की जानकारी कराकर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ भी दिलाया जाएगा। – राजबहादुर सिंह, एसडीएम, बिलारी।

दो वर्ष की पुत्री व एक माह का बेटा छोड़ गया
राजपाल का विवाह चार वर्ष पूर्व रामपुर जनपद की तहसील शाहबाद की गायत्री से हुआ था। वह अपने पीछे दो मासूमों को छोड़ गया। पुत्री निशु दो वर्ष की है, वहीं एक माह पूर्व राजपाल की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। परिवार में माहभर पूर्व खुशियों ने दस्तक दी थी। पूरा परिवार घर में आई नन्हीं किलकारी के आने की खुशियां बना रहा था, लेकिन शनिवार को राजपाल की मौत से परिवार में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जेठ और ननदोई ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक

संबंधित समाचार