हरदोई : दुलदुल और अग्गासी अलम के जुलूस में शामिल हुए हुसैनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । आठ मोहर्रम को बावन कस्बे में बरसों बरस पुराने दुलदुल और अग्गासी अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान वहां अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। इमाम हुसैन की शहादत की गवाही देने वाली दुलदुल (घोड़े) को अपनी मन्नत के मुताबिक खूब दुलारा। बावन कस्बे के तारीखी इमामबाड़े में आठ मोहर्रम को …

हरदोई, अमृत विचार । आठ मोहर्रम को बावन कस्बे में बरसों बरस पुराने दुलदुल और अग्गासी अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान वहां अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। इमाम हुसैन की शहादत की गवाही देने वाली दुलदुल (घोड़े) को अपनी मन्नत के मुताबिक खूब दुलारा।

बावन कस्बे के तारीखी इमामबाड़े में आठ मोहर्रम को दुलदुल और अग्गासी अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने दुलदुल को अपनी अकीदत का नज़राना पेश किया। दुल्हन की सजाई गई दुलदुल को खूब दुलारा गया। जुलूस के दौरान हुसैनियों ने जंज़ीरों का मातम करते हुए ज़मीन को लाल कर दिया। बता दें दुलदुल उस घोड़े का नाम था जिसने इमाम हुसैन के शहीद हो जाने के बाद उनका खून अपने माथे पर लगा कर इमाम हुसैन के घराने को उनकी शहादत की खबर दी थी। दुलदुल की उस वफादारी को आज भी याद किया जाता है।

जुलूस में सीओ हरपालपुर विनोद कुमार दुबे,एसएचओ लोनार विनोद कुमार यादव, बावन चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी,हेड कांस्टेबिल विनोद यादव, प्रफुल्ल यादव, मनदीप सिंह, अशोक कुमार और राहुल रतन पूरे दिन मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़ें –रायबरेली : कार्यशाला में दिमागी बीमारियों की दी गई जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा