लखनऊ : ऊर्जा मंत्री ने किया कार्यशाला का समापन, बोले- देश में बनी वस्तुओं से प्रेम ही शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को 8वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान (यूपीआईडीआर), लखनऊ में संत कबीर दास की हथकरघा के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फैशन …

लखनऊ, अमृत विचार । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को 8वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान (यूपीआईडीआर), लखनऊ में संत कबीर दास की हथकरघा के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन, क्राफ्ट, आर्ट व कल्चर में प्रशिक्षण प्राप्त 50 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमारा देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। देशवासियों का विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी वस्तुओं की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश में बनी वस्तुओं, अपनी संस्कृति व कला और मातृभूमि से अटूट प्रेम ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर यूपीआईडीआर संस्थान ने महान संत कबीर दास के कार्यों, शिक्षा और सिद्धांतों के प्रति अपनी संवेदना दिखाई है और समाज में व्याप्त अंधविश्वास व बुराइयों से मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित भी किया है। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आये दीन-हीन, गरीब एवं लाचार के जीवन में बदलाव आए, यही कबीर दास का मूल सिद्धांत था।

उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा अपने कैंपस में दो अगस्त से सात अगस्त तक फैशन डिजाइन, क्राफ्ट, कल्चर एवं वीविंग में प्रशिक्षण कार्यशाला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें यूपीआईडीआर संस्थान तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रविवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस कार्यशाला और प्रदर्शनी का समापन किया।

यह भी पढ़ें –बरेली: सेमीखेड़ा, मंडल की चार सहकारी चीनी मिलों की सुधरेगी हालत, आयुक्त को भेजा पत्र

संबंधित समाचार