कहीं उत्तराखंड में तो नहीं छिपा बैठा है श्रीकांत त्यागी ? ऋषिकेश में मिली आखिरी लोकेशन !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और हाथ उठाने का आरोपी श्रीकांत त्यागी पिछले चार दिनों से फरार चल रहा है। इधर , नोएडा में उसके फ्लैट के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला दिया है। वहीं त्यागी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच और हाथ उठाने का आरोपी श्रीकांत त्यागी पिछले चार दिनों से फरार चल रहा है। इधर , नोएडा में उसके फ्लैट के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला दिया है। वहीं त्यागी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को आखिरी बार देखा गया था। इस बीच श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस उत्तराखंड के लिए निकल चुकी है। यूपी पुलिस की 7 टीमें उसे पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में श्रीकांत त्यागी सीसीटीवी में नजर आया। वहीं इसके बाद ऋषिकेश की तरफ निकल गया, जहां उसकी आखिरी लोकेशन होने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि गालीबाज नेता श्रीकांत चोरी छुपे कोर्ट में पेश हो सकता है। सूरजपुर न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। कोर्ट परिसर के अंदर सभी गाड़ियों और लोगों को चेक करके अंदर भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार