मुरादाबाद : कबाड़ी के घर में दिनदहाड़े घुसे चोर, ताला तोड़ उड़ाए लाखों की नगदी व जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कबाड़ी के घर में दिनदहाड़े घुस कर चोर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात समेट ले गए। वारदात तब अंजाम दी गई, जब दरवाजे पर ताला जड़कर गृहस्वामी व उसके परिजन अजमेर गये थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कबाड़ी के घर में दिनदहाड़े घुस कर चोर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात समेट ले गए। वारदात तब अंजाम दी गई, जब दरवाजे पर ताला जड़कर गृहस्वामी व उसके परिजन अजमेर गये थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के रहने वाले साने आलम पुत्र मौ. नईम ने बताया कि वह परिवार सहित अजमेर सरीफ गए थे। घर में सिर्फ उनका छोटा भाई था। हर रोज की तरह वह सुबह 10 बजे घर में ताला लगाकर कबाड़ी की दुकान पर चला गया। शाम छह बजे जब वह घर वापस आया तो घर का दरवाजा व खिड़की टूटी देख उसके होश उड़ गए।

पीड़ित ने बताया कि जब उसका भाई घर के अन्दर गया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। बैग में रखे 50 हजार रुपए व सोना -चांदी के आभूषण चोरी थे। जिसके बाद छोटा भाई ने फोन पर घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आम शोहरत को लेकर बेफिक्र थानेदारों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कार्यप्रणाली पर गड़ी एसएसपी की नजर

संबंधित समाचार